अफिलिएट मार्केटिंग क्या है – अपना विषय (niche) चुनिए – ऑनलाइन मनी मेकिंग : एफिलिएट मार्किट ब्लूप्रिंट

अफिलिएट मार्केटिंग क्या है – अफिलिएट मार्केटिंग व्यापार की एक प्राचीन प्रणाली है, जब भी हम कोई प्रॉपर्टी खरीदते है, तो सबसे पहले प्रॉपर्टी ब्रोकर के पास जाते है, जो हमे प्रॉपर्टी की जानकारी देता है, सौदा करवाता है और हमसे सौदा करवाने के बदले कुछ कमीशन वसूल करता है, अफिलिएट मार्केटिंग भी इसी तरह ऑनलाइन किया जाने वाला कमीशन का बिज़नेस है, इस बिज़नस में आप एक वेबसाइट अथवा ब्लॉग बनाते है, ब्लॉग पर अपने प्रोडक्ट से सम्बंधित जानकारिया डालते है, और ग्राहकों को सही वस्तु का चुनाव करने में मदद करते है, और फिर उसे उस वेबसाइट पे भेजते है जहा से वो आपकी सुझाई और उसकी पसंद की हुए वस्तु खरीदता है, जब कोई ऑनलाइन शॉपर आप की वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर जाकर कोई वस्तु खरीदता है, तो आपको दूसरी वेबसाइट से प्रॉफिट का हिस्सा कमीशन के रूप में मिलता है, इसे ही अफिलिएट मार्केटिंग कहते है | इस तरह आप किसी भी विषय पे अपने गहरे नॉलेज के आधार पर किसी भी ऑनलाइन शॉपर के संदेहों को दूर करते है, उसकी प्रौब्लम सोल्व करते है, और उसे सही वस्तु का चुनाव करने में मदद करते है, और बदले में कमीशन मिलता है, अगर आप बिज़नस के इस कांसेप्ट को ठीक से समझ लेंगे और सही तरीके से इस बिज़नस को करेंगे तो जैसा की आप जानते है, आज ऑनलाइन बिज़नस कितना फलफूल रहा है, आने वाला समय भी ऑनलाइन शौपिंग का है, और कई लोग परम्परागत शोपिंग की तुलना में ऑनलाइन शोपिंग करना पसंद करते है, इसलिए अगर आप इस बिज़नस मॉडल में महारथ हासिल करे लेंगे और इस किताब में बताये रस्ते पे चलेंगे तो अपने लिए एक पेसिव इनकम का साधन खड़ा कर सकेंगे | एक बार फिर से समझते है अफिलिएट मार्केटिंग क्या होती है, मान लीजिये कोई मोटापे से ग्रस्त है, और उसको रास्ता नहीं सूझ रहा क्या करे, वो गूगल पे अपनी इस प्रॉब्लम का सलूशन तलाश करता हुआ आपकी वेबसाइट पे आता है, यहाँ आपका काम है उसको सही मार्ग दर्शन दे, यहाँ आप उसके वेट लोस अर्थात वजन कम करने के तरीको की जानकारी दे और अगर आप चाहे तो इस विषय पर दूसरी ऑनलाइन मार्किट प्लेस जैसे amazon.in पर उपलब्ध विभिन्न पुस्तको, एक्सरसाइज के इक्विपमेंट, अथवा clickbank.com पर उपब्ध वजन कम करने के कोर्सेस का सुझाव देंगे, जब भी कोई कमीशन के रूप में देगी, इस प्रकार आप अपनी वेबसाइट पे आने वाले ग्राहकों से पैसे कमा सकते है | अपना विषय (niche) चुनिए अफिलिएट मार्केटिंग के लिए जरुरी है की कोई विषय चुने जिसपर आप ब्लॉग बनाना चाहते है, ये बहुत जरुरी है की आप जिस भी विषय को चुने उसमे आपकी रूचि हो, और अगर आपकी रूचि है, और आपको पहले से ही उस विषय पे कुछ ज्ञान है तो वो सोने पे सुहागा वाली बात है | बहुत से लोग ये गलती करते है की जिस विषय में उनकी रूचि नहीं होती उसी पर ब्लॉग बनाने लग जाते है, नतीजन वो जल्दी फ़ैल हो जाते है, क्योकि ब्लोगिंग इतनी आसन नहीं है जितनी लगती है, ये बात सही है की एक बार आर्टिकल ब्लॉग में डालने के बाद उसको अफिलिएट लिंक से कनेक्ट करने के बाद आपका काम ख़तम हो जाता है और आप उससे तब तक आमदनी कमा सकते है जब तक वो जानकारी पुरानी नहीं जाती है, परन्तु यदि आप ऐसे विषय पे लिखेंगे जिसमे आपकी रूचि हो तो आपको उसका नॉलेज गहरे से लेने में मजा आएगा और आप ज्यादा अच्छी तरह से अपनी वेबसाइट के विजिटर्स की मदद कर सकेंगे | सभी के कुछ न कुछ अलग अलग शौक होते है, जैसे कोई बॉडीबिल्डिंग करता है, तो किसी को योग करना अच्छा लगता है, कोई क्रिकेट खेलता है तो कोई रनिंग में नाम कमाना चाहता है, इसलिए जरुरी है की उसी विषय को चुने जिसमे आपकी रूचि हो | ब्लॉग का विषय चुनाव करते समय ये भी ध्यान रखना चाहिए की आपके ब्लॉग के विजिटर्स कौन होंगे, उनकी उम्र, इनकम क्या है, और वो किस तरह की जानकारिया चाहते है, जब आप निश्चित कर ले की आपके ब्लॉग का विषय क्या होगा और उसपर किस प्रकार के लोग सर्च करेंगे तो आप उनको उनकी जरूरत के अनुसार सही जानकारियाँ उपलब्ध करवा पाएंगे | विषय और विजिटर्स की जानकारी होने के बाद अगला कदम ये होगा की आपको उन विजिटर्स को वो जानकारी अपने आर्टिकल के द्वारा परोसना है, जो वो चाहते है, अर्थात वो जानकारी जिसको वो जानना चाहते है, अगर कोई नए फैशन ट्रेंड जानना चाहता है, और आपके ब्लॉग पे उसको नए फैशन ट्रेंड की जानकारी मिल जाती है, और वो आपकी सुझाई लिंक में क्लिक करके खरीदी करता है तो ये आपको मुनाफा दिलवा सकती है | ध्यान रखे की जो भी आर्टिकल अर्थात जानकारिया आप डाले वो नई हो नेट पर से नक़ल करके अगर आप पुरानी जानकारिया डालेंगे तो आपकी वेबसाइट के विसिटर इतने इम्प्रेस नहीं होंगे जितने होने चाहिए इसलिए नई जानकारिया लिखे और पब्लिश करे, आप चाहे तो कई कम्पनीया भी आजकल आर्टिकल लिखती है जिनसे खरीदकर भी आप अपने ब्लॉग में आर्टिकल पोस्ट कर सकते है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Top 22 facts abou the ship 'TITANIC' !!

Search Engine कैसे काम करता है?