अफिलिएट मार्केटिंग क्या है – अपना विषय (niche) चुनिए – ऑनलाइन मनी मेकिंग : एफिलिएट मार्किट ब्लूप्रिंट
अफिलिएट मार्केटिंग क्या है – अफिलिएट मार्केटिंग व्यापार की एक प्राचीन प्रणाली है, जब भी हम कोई प्रॉपर्टी खरीदते है, तो सबसे पहले प्रॉपर्टी ब्रोकर के पास जाते है, जो हमे प्रॉपर्टी की जानकारी देता है, सौदा करवाता है और हमसे सौदा करवाने के बदले कुछ कमीशन वसूल करता है, अफिलिएट मार्केटिंग भी इसी तरह ऑनलाइन किया जाने वाला कमीशन का बिज़नेस है, इस बिज़नस में आप एक वेबसाइट अथवा ब्लॉग बनाते है, ब्लॉग पर अपने प्रोडक्ट से सम्बंधित जानकारिया डालते है, और ग्राहकों को सही वस्तु का चुनाव करने में मदद करते है, और फिर उसे उस वेबसाइट पे भेजते है जहा से वो आपकी सुझाई और उसकी पसंद की हुए वस्तु खरीदता है, जब कोई ऑनलाइन शॉपर आप की वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर जाकर कोई वस्तु खरीदता है, तो आपको दूसरी वेबसाइट से प्रॉफिट का हिस्सा कमीशन के रूप में मिलता है, इसे ही अफिलिएट मार्केटिंग कहते है | इस तरह आप किसी भी विषय पे अपने गहरे नॉलेज के आधार पर किसी भी ऑनलाइन शॉपर के संदेहों को दूर करते है, उसकी प्रौब्लम सोल्व करते है, और उसे सही वस्तु का चुनाव करने में मदद करते है, और बदले में कमीशन मिलता है, अगर आप बिज़नस के इस ...